लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने NH बाईपास, स्वांला सहित कई सड़कों के काम का मुआयना किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चंपावत बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत दी। आज 30 जनवरी को निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजना में जरूरी संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पेड़ कटान की प्रक्रिया और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की कार्यवाही में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने स्वांला क्षेत्र में संचालित सड़क सुधारीकरण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही परियोजना की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने एवं प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सचिव ने निर्माण अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा।

इससे पूर्व सचिव पांडेय ने टनकपुर से पूर्णागिरि मंदिर तक राज्य मार्ग संख्या 108 पर संचालित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी, SDM अनुराग आर्या सहित लोनिवि के अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.