Wednesday Feb 4, 2026

आदर्श चंपावत जिले के लोहाघाट डिपो के हाल

हल्द्वानी, बरेली और नैनीताल की एक-एक बस सेवा बंद, अब टनकपुर से इन्हीं स्टेशनों के लिए किया जा रहा संचालन 

परेशान यात्रियों को लेना पड़ा टैक्सियों व प्राइवेट वाहनों का सहारा

देवभूमि टुडे

चंपावन/लोहाघाट। रोडवेज के लोहाघाट डिपो की 3 (बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल) रूटों पर चलने वाली दो-दो बसों को बंद कर दिया गया है। ये नौबत डिपो में बसों की कमी से पैदा हुई है। इससे पहाड़ के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोहाघाट डिपो के AGM धीरज वर्मा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मियाद पूरी कर चुकी 6 बसों का संचालन पहाड़ के बजाय अब मैदान (टनकपुर) से इन्हीं स्टेशनों के लिए किया जा रहा है।

लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में खड़ी बसें ।

आज 30 जनवरी की सुबह यात्री रोज की तरह बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें नैनीताल, हल्द्वानी व बरेली रुटों पर बसें नहीं चलने की जानकारी मिली। मजबूरन यात्री टैक्सी या दूसरे वाहनों से सफर करने को मजबूर हुए। यात्रियों का कहना है कि बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इन बस सेवाओं को बहाल करने के साथ लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मांग की है।

लोहाघाट से इन रूटों पर संचालित हैं रोडवेज बसें:

दिल्ली-4, देहरादून-2,

पाँटासाहिब, ऋषिकेश

बरेली, फरीदाबाद, गुरुग्राम 1-1 बसें।

मानक पूरी कर चुकी 10 बसें:

AGM के मुताबिक लोहाघाट डिपो में इस वक्त कुल 32 बसें ऑन रूट हैं। इनमें से 10 बसें मानक पूरा कर चुकी हैं। 10 बसें 2019 मॉडल की है। 12 बसें नई हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.