Wednesday Feb 4, 2026

सीमांत पत्रकार संगठन की टनकपुर में हुई बैठक में हुए कई निर्णय

संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। सीमांत पत्रकार संगठन पत्रकारिता की आड़ में गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों को बेनकाब करेगा। संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज में सकारात्मक

भूमिका निभाना है।

संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष दीपक फुलेरा के संचालन में आज 30 जनवरी को हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, उसके विस्तार और पत्रकारिता में सुचिता बनाए रखने को लेकर गंभीर मंथन किया गया। संगठन तहसील स्तर पर कार्य करेगा। संगठन के शीघ्र पंजीकरण को लेकर भी निर्णय लिया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि पंजीकरण के बाद संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारिता के दायित्वों का शिद्दत के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही समाज हित में रचनात्मक कार्यों को भी संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में संगठन के महासचिव दिनेश खर्कवाल, सचिव विनय शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, मीडिया समन्वयक विनोद पाल और कोषाध्यक्ष मयंक पंत मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.