Wednesday Feb 4, 2026

अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट को बनाया गया महिला मोर्चा का अध्यक्ष

चंपावत ग्रामीण मंडल के कई अन्य मोर्चों के भी अध्यक्ष बनाए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा चंपावत ग्रामीण मंडल के विभिन्न मोर्चो का गठन किया गया है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल ने मोर्चा के पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की है। अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

रेखा भट्ट।

 

इसके अलावा अजय नरियाल को युवा मोर्चा, नारायण दत्त जोशी किसान मोर्चा एवं पनी राम को अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। अलबत्ता OBC, ST व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.