Wednesday Feb 4, 2026

बाल मुंडन निविदा नहीं हो सकी फाइनल, साइट बंद होने से आई अड़चन

बिजली व्यवस्था हरिद्वार की नरेंद्र इलेक्ट्रिक कंपनी को

टिनशेड हरिद्वार के शारदा टैंट हाउस को

देवभूमि टुडे

चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम के 27 फरवरी से शुरू होने वाले मेले के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज 29 जनवरी को हुई E TENDERING में बिजली व्यवस्था और टिनशेड की निविदा हुई। दोनों निविदाएं हरिद्वार की कंपनी के नाम रही। अलबत्ता बाल मुंडन की निविदा साइट बंद होने से फाइनल नहीं हो सकी।

जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने बताया कि 3 में से 2 निविदाएं संपन्न फाइनल हुई। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक बिजली व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की नरेंद्र इलेक्ट्रिक कंपनी को मिली। जबकि मेला क्षेत्र में आवास व कार्यालयों के लिए बनने वाले टिनशेड की निविदा हरिद्वार के शारदा टैंट हाउस के नाम रही।

मां पूर्णागिरि देवी।

बाल मुंडन की निविदा साइट बंद होने से फाइनल नहीं हो सकी। मुंडन के लिए 2 (जितेंद्र सिंह महर व विकास सिंह) लोगों की तकनीकी बिड थी। निविदा प्रक्रिया के लिए गठित कमेटी में जिला पंचायत के AMA कमलेश सिंह बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता हिमांशु मठपाल, इंजीनियर अनिल रावत के अलावा सहायक कोषाधिकारी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.