Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट व पाटी ब्लॉक में हुए शिविर में से 1190 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला

कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी

देवभूमि टुडे

चंपावत। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बाराकोट के इंद्रपुरी और पाटी ब्लॉक के कमलेख में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर  में 1,190  लोग सरकारी योजनाओं से लाभांवित हुए। सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में न्याय पंचायत रैघाव अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज इंद्रपुरी में आयोजित शिविर में 1020 लोगों ने हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ दिया।  शिविर में आई 43 शिकायतों में से 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 109 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जिनमें UCC एवं आधार पंजीकरण से संबंधित 30 मामलों पर कार्यवाही की गई। 

शिविर में समस्या सुनते अधिकारी।

पाटी के न्याय पंचायत कमलेख के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी (धूनाघाट) में आयोजित शिविर में 599 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्राप्त 134 शिकायतों में से 79 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 63 प्रमाण पत्र बनाए गए। 35 UCC एवं आधार कार्ड संबंधी मामलों पर कार्यवाही की गई।

ये रहे मौजूद:

लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगौली, योगेश मेहता, राकेश बोहरा, राजेंद्र गणकोटी, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM नीतू डागर, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.