Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत में बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराई कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों से टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। अलबत्ता 3 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के वक्त वहां पर लोग नहीं थे, इस कारण बड़ा हादसा हो सकता था।  

आज 29 जनवरी की शाम चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही कार संख्या-यूके 03 टीए, 1777 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। कार की चपेट में आने से 3 स्कूटी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.