Sunday Mar 22, 2026

चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर नगर पालिका एवं पाटी व बनबसा नगर पंचायत में लगेंगे शिविर

देवभूमि टुडे

चंपावत। गांवों के बाद अब जिले के नगरीय क्षेत्रों में भी "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने रोस्टर जारी कर दिया है।

जिले की 3 नगर पालिकाओं एवं 2 नगर पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जन सामान्य को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में  23 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

 

इन तारीखों में लगेंगे शिविर:

4 फरवरी: पाटी नगर पंचायत के GIC पाटी।

6 फरवरी: लोहाघाट नगर पालिका के नेहरू मैदान नगर पालिका परिसर।

11 फरवरी: चंपावत नगर पालिका के गोरलचौड़ मैदान।

13 फरवरी: बनबसा नगर पंचायत के पूर्णागिरि इंटर कालेज।

17 फरवरी:टनकपुर नगर पालिका के गांधी मैदान।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.