Saturday Sep 19, 2026

देहरादून में 2 फरवरी तक होगी प्रतियोगिता  

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए चंपावत जिले की कराटे टीम रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 2 फरवरी तक देहरादून के आमबाला इंडोर हॉल में होगी।

कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए अंडर-14 बालिका वर्ग 9 खिलाड़ी, अंडर-19 बालिका वर्ग 7,अंडर-14 बालक वर्ग 9 और अंडर-19 बालक वर्ग में 7 खिलाड़ी शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित तमाम खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

 

लोहाघाट से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व खिलाड़ी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.