Sunday Jun 21, 2026

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

पाटी क्षेत्र के मंटाडे गांव की घटना 

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी क्षेत्र के मंटाडे गांव में एक युवक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। शव फंदे से लटका मिला। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या मानी जा रही है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

 

मंटाडे गांव का करन कुमार (25) का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवक से शादी करने के लिए युवती राजी नहीं थी। बताते है कि जब गांव में युवती को देखने के लिए लड़के वाले आए, तो उसी शाम से युवक ने शराब पीना शुरू कर दिया। बाद में युवक 27 जनवरी की रात को फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पाटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.