Sunday Mar 22, 2026

दूबड़ सहकारी समिति के सचिव छविराम को नहीं हटाने पर दी चेतावनी

सबका विकास पार्टी ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत। सबका विकास पार्टी ने दूबड़ सहकारी समिति के सचिव छविराम को नहीं हटाने पर समिति में बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ADM केएन गोस्वामी को आज 29 जनवरी को ये ज्ञापन दिया गया। कहा गया कि अनियमिता के आरोपों को चलते 2025 में दूबड़ समिति में हुई जांच में क लाख रुपये के घफले की प्रशासनिक जांच समिति ने पुष्टि की थी। घोटाले के दौरान आरोपित सचिव जयराम के साथ छविराम सहायक के रूप में समिति में थे। ऐसे में समिति में सचिव के रूप में उनकी मौजूदगी से दस्तावेजों से छेड़खानी का अंदेशा हो सकता है।

ज्ञापन में कहा गया कि कर्ज की अनियमितता, कृषि बीमा मुआवजा सहित कुल 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई को लेकर इस साल पहली जनवरी को किए गए धरना प्रदर्शन में दिए गए आश्वासन पर ठोस समाधान की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र उत्तराखंडी के अलावा रमेश राम, रघुवर दत्त, नवीन चंद्र, केशव दत्त भट्ट, त्रिभुवन सकलानी के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.