Wednesday Dec 17, 2025

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में वाम मोर्चा के उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के सभी चारों पदों पर जीत दर्ज की  

ABVP सभी पदों पर दूसरे नंबर पर रही 

देवभूमि टुडे 

दिल्ली। JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ चुनाव 2025-26 में वाम मोर्चा के उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के सभी चारों पदों पर जीत दर्ज की। सभी पदों पर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) दूसरे नंबर पर रही। पिछले चुनाव में ABVP को संयुक्त सचिव की कुर्सी मिली थी। 

चुनाव समित की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर लेफ्ट पैनल ( AISA) की अदिति मिश्रा को 1937 वोट मिले। ABVP के विकास पटेल को 1488 वोट मिले। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन की शिंदे विजयलक्ष्मी को 1276 वोट मिले। 

 

उपाध्यक्ष पद की लेफ्ट पैनल की उम्मीदवार ( SFI) गोपिका बाबू ने 3101 वोट लेकर 1314 वोटों से जीत हासिल की। ABVP उम्मीदवार तान्या कुमारी को 1314 वोट से हार का सामना करना पड़ा। तान्या कुमार को 1787 वोट मिले। महासचिव पद पर लेफ्ट पैनल के उम्मीदवार (DSF) सुनील यादव को 2005 और ABVP के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे 1901 वोट मिले। संयुक्त सचिव के पद पर लेफ्ट पैनल उम्मीदवार( AISA) दानिश अली को 2083 वोट मिले। जबकि ABVP से अनुज डामरा को 1797 वोट मिले। 4 नवंबर को हुए इस चुनाव में कुल 9043 छात्र-छात्राओं में से 5802 मतदाताओं ने मतदान किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.