Monday Apr 20, 2026

बूम रेंज में कार्यरत थे भरत सिंह कुंवर

गणतंत्र दिवस पर देहरादून में हुआ था सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। पूर्णागिरि क्षेत्र में कार्यरत बूम रेंज के एक वन कर्मी भरत सिंह कुंवर (50) की एकाएक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज 29 जनवरी को बूम के घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

बताया गया कि भरत सिंह कुंवर कल 28 जनवरी की रात अपने घर आमबाग मै सोने गए थे, लेकिन तबियत बिगड़ने पर उन्हें आननफानन में टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। भरत सिंह को 3 अन्य वन कर्मियों के साथ गणतंत्र दिवस पर वन संपदा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए देहरादून में  उत्तराखंड के HoFF (HEAD OF FOREST FORCE) रंजन कुमार मिश्र ने सम्मानित किया था। 

भरत सिंह कुंवर। (फाइल फोटो)

निधन पर पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडेय, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजू तिवारी, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, पंडित नंदू तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.