Sunday Mar 22, 2026

पूर्णागिरि क्षेत्र और आसपास की वन संपदा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए किए गए सम्मानित

संतोष पतियाल, रोहित मेहता, भरत सिंह कुंवर और कुबेर आर्या  का हुआ सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। पूर्णागिरि क्षेत्र और आसपास की वन संपदा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वन कार्मिकों को सम्मानित किया गया। चंपावत वन प्रभाग के संतोष पतियाल, रोहित मेहता, भरत सिंह कुंवर और कुबेर आर्या  को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के HoFF (HEAD OF FOREST FORCE) रंजन कुमार मिश्र ने देहरादून में गणतंत्र दिवस पर चारों कार्मिकों को सम्मानित किया। 

देहरादून में वन कर्मियों को सम्मानित करते HoFF रंजन कुमार मिश्रा।

इन चारों कार्मिकों ने फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने, वन संपदा की चोरी रोकने और वन्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडेय, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजू तिवारी, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, बिशन दत्त भट्ट आदि ने उम्दा काम के लिए सम्मानित वन कर्मियों को बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.