Wednesday Feb 4, 2026

पाटी ब्लॉक के बांजगांव में पशुपालन प्रदर्शनी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पशुपालन विभाग की विकासखंड पाटी के बांजगांव में आयोजित पशु प्रदर्शनी में ललित मोहन की 16 लीटर प्रतिदिन दूध देने वाली उन्नत नस्ल की गाय को चैंपियन घोषित किया गया। स्वदेशी नस्ल, विदेशी नस्ल, बछिया एवं अन्य वर्गों में पशुओं का अलग-अलग मूल्यांकन किया गया।

आज 28 जनवरी को पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ बांजगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद देउपा, BDC सदस्य अनीता मनराल व पवन सिंह देउपा ने किया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 60 से अधिक पशुपालकों ने हिस्सा लिया।

स्वदेशी नस्ल गाय वर्ग में दीपा बोहरा, लालमणि जोशी, जानकी देवी क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।

विदेशी नस्ल वर्ग में सावित्री देवी की गाय प्रथम, पार्वती देवी की गाय द्वितीय और अमर सिंह की गाय तृतीय स्थान पर रही। बछिया वर्ग में दीपा देवी ने प्रथम, पुष्कर सिंह ने द्वितीय तथा नीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य वर्ग में कमला देवी की भैंस को प्रथम स्थान मिला, जबकि दीवानी राम और रीता देवी की भैंस क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं की पहचान, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा अधिक दुग्ध उत्पादन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। प्रदर्शनी का संयोजन खेतीखान के पशु चिकित्साधिकारी शैलेश कुमार व डॉ. जेपी यादव ने किया। पशुओं का मूल्यांकन डॉ. दीपक कुमार, डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अपूर्वा ने किया। आयोजन में प्रसार अधिकारी स्वाति एवं कमल उप्रेती ने सहयोग किया।

पशु प्रदर्शनी में मौजूद अतिथि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.