Wednesday Feb 4, 2026

बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय, सोलर लाइट सहित कई मुद्दे छाए

जन समस्याओं का तेजी से हो निराकरण:DM

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय, सोलर लाइट सहित कई मुद्दे छाए रहे। DM मनीष कुमार ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

आज 28 जनवरी को लोहाघाट में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक की अध्यक्षता में हुई बैठक में BDO कविंद्र रावत ने पिछली बैठक की कार्रवाई को सुनाया। बैठक में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि चांद बोहरा ने प्रस्तावित 5.5 किमी मंगोली मोटर मार्ग में हो रहे हॉटमिक्स पर गुणवत्ता का सवाल उठाया। सुंई खैंसकांडे के ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी ने गलचौड़ा-शिव मंदिर मोटर मार्ग में देरी, कोट के प्रधान डॉ. अमर सिंह कोटियाल ने कोट-खालगढ़ रोड की बदहाली का मुद्दा उठाया, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्रा ने झूमाधुरी मार्ग, BDC सदस्य अमित राय ने डिग्री कॉलेज मार्ग, डुंमडाई-पुल्ला, रौंसाल आदि में जीर्णशीर्ण बिजली के पोलों को बदलने की मांग रखी।

 

मौजूद रहे ये:

ABDO उमाकांत पंत के संचालन में हुए कार्यकम में ADM केएन गोस्वामी, SDM नीतू डांगर, DDO दिनेश सिंह दिगारी, CMO डॉ. देवेश चौहान, CVO डॉ. वसुंधरा, CEO एमएस बिष्ट आदि विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लोहाघाट क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद सदस्य और अधिकारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.