Wednesday Feb 4, 2026

बनबसा-टनकपुर की पूर्व सैनिक संगठन बनबसा गौरव सेनानी कल्याण समिति के निर्विरोध चुनाव

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कैप्टन भानी चंद को फिर से अध्यक्ष और कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट को सचिव चुना गया। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद गौरव सेनानी कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर की नई कार्यकारिणी के मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहन चंद्र त्रिपाठी और उपचुनाव अधिकारी सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडेय की देखरेख में चुनाव हुए।

कैप्टन भानी चंद।

बैठक में सर्वसमिति से पूर्व अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद को पुनः अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे पूर्व सैनिकों ने ध्वनि मत से पारित किया। इसके अलावा पूर्व सचिव कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सचिव पुष्कर कापड़ी, पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, पूर्व उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, पूर्व उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कपड़ी को पुन: सर्वसम्मति से चुन लिया गया।  

समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। समिति उनके विश्वास पर खरा उतरेगी। बैठक में तीन नए पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर महेश चंद जोशी, नायक नवीन सिंह चौहान, अधिवक्ता मनोज तिवारी को फूल-मालाएं पहनाकर समिति में शामिल किया गया।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.