Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट के ग्राम पंचायत रैघांव के कुर्तोली तोक में गुलदार की दहशत

ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत रैघांव के कुर्तोली तोक क्षेत्र में तेंदुए का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए  ग्रामीणों ने DFO को‌ ज्ञापन सौंप पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्राम पंचायत रैघांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण सिंह अधिकारी, राहुल सिंह अधिकारी, खुशाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह अधिकारी आदि का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार द्वारा आए दिन लोगों के पालतू पशुओं पर हमला किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार अब केवल जंगल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के घरों के पास स्थित गौशालाओं में घुसकर पशुओं को निवाला बना रहा है, जिससे ग्रामीण खौफ में हैं। साथ ही पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार पशुपालन को बढ़ावा देकर लोगों से रोजगार अपनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर गुलदार द्वारा लगातार पशुओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.