Wednesday Feb 4, 2026

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सबसे फिसड्डी

देवभूमि टुडे

चंपावत। बीसूका (बीस सूत्रीय कार्यक्रम) में चंपावत जिले ने लगातर छठें महीने अपने शीर्ष क्रम को बरकरार रखा है। जुलाई से लगातार छठें माह दिसंबर 2025 में भी चंपावत ने उत्तराखंड में पहला स्थान बरकरार रखा है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि पिछले साल जून में चौथे स्थान पर रहने वाला चंपावत जिला जुलाई से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ। जुलाई से लगातार दिसंबर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चंपावत नंबर वन बना है। उसे कुल 123 अंकों में से 119 अंक (96.75%) प्राप्त हुए है।

DM मनीष कुमार।

 

पिछले साल जून से चंपावत के DM की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष कुमार के नेतृत्व और सतत निगरानी से ये नतीजा आया है। अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग और उत्तराखंड शासन द्वारा जारी दिसंबर माह के क्रमिक प्रतिवेदन के अनुसार चंपावत जिले को कुल 42 रैंकिंग मदों में से सर्वाधिक 37 मदों में श्रेणी 'A' (100 प्रतिशत उपलब्धि) मिली है। जबकि 3 मदों में श्रेणी 'B' (80% से अधिक) श्रेणी मिली है। चंपावत के बाद 95.73% के साथ बागेश्वर दूसरे व 91.87% के साथ ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा। रुद्रप्रयाग सबसे फिसड्डी रहा।

DM मनीष कुमार ने बीसूका में इस शानदार उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए तमाम विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक समय पर पहुंचे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.