Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट पुलिस ने की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीकर स्कूटी चलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज़ किया गया है ।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक लोहाघाट में शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर स्कूटी चालक महेश सिंह (30) निवासी नेत्र सलान बाराकोट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्कूटी को सीज़ करने के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है। 26 जनवरी को कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र भट्ट, हेड कांस्टेबल प्रकाश कठैत, रितेश बोरा, फायर कर्मी कासिम अली कांस्टेबल दुर्गापाल शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.