Wednesday Feb 4, 2026

बारामती में विमान हादसे में हुई मौत

लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसा में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई।

महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज 28 जनवरी को बारामती आ रहे थे। घटनास्थल से आया वीडियो काफी डरावनी है। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ।

 

अजित पवार। (फाइल फोटो)

DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। अजित पवार महाराष्ट्र के 6 बार उपमुख्यमंत्री रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.