Sunday Mar 22, 2026

चंपावत में बादल और हल्की धूप के बीच पारा लुढ़का

बीते 24 घंटे में चंपावत में हुई सर्वाधिक 29 MM बारिश

देवभूमि टुडे

चंपावत। 27 जनवरी शाम से शुरू बारिश देर रात तक हुई। शीत ऋतु में हुर्ई इस बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। अलबत्ता ठंड में भी इजाफा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आज बुधवार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 29 MM बारिश चंपावत में हुई। अलबत्ता आज 28 जनवरी को मौसम कमोबेश साफ रहा। जरूर कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। चंपावत जिले की सभी सड़कें आवागमन के लिए खुली हैं।

 

चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा (आज सुबह 8 बजे तक):

चंपावत 29.00 MM

लोहाघाट: 15.00 MM

पाटी :05.00 MM

टनकपुर: 28.20 MM

बनबसा : 25.00 MM




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.