ग्राम प्रधान, SHG की महिलाओं और CSC सेंटर संचालकों को किया सम्मानित
समान नागरिक संहिता जागरूकता वाहन को DM ने दिखाई हरी झंडी
देवभूमि टुडे
चंपावत। पहले देवभूमि UCC (समान नागरिक संहिता) दिवस समारोह में आज 27 जनवरी को DM मनीष कुमार ने जिले में UCC के प्रभावी क्रियांवचन एवं जन जागरूकता में खास योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों एवं नागरिकों को सम्मानित किया।
साथ ही समान नागरिक संहिता जागरूकता वाहन को भी रवाना किया। यह वाहन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को UCC के प्रावधानों, पंजीकरण प्रक्रिया और इसके लाभ की जानकारी देगा। DM ने कहा कि UCC केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अधिकार और न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को अधिकारों की समानता प्रदान करना है।
कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में चारों विकासखंडों के जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, CSC संचालकों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।



सम्मानित होने वालों में ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, सुरेश सिंह, अजय नरियाल, पार्वती देवी, भावना बिष्ट, मुकेश सिंह, महिला SHG की राधा राणा, कमला चौधरी, ममता रावत, लक्ष्मी जोशी, नाजरीन, जितेंद्र सिंह, चंपावत के उद्यमी डेसमंड बर्कबैंक आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त CSC के माध्यम से UCC पंजीकरण और जन सहयोग सुनिश्चित करने वाले CSC संचालक सिम्मी निशाद, मनोहर सिंह, भुवन सिंह बिष्ट, प्रकाश कुमार, ललित मोहन भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, गोविंद बल्लभ, अनुज कुमार सिंह, दीपक सोराड़ी, हरीश कुमार आदि को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए अव्वल रहे छात्र:
20 जनवरी से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में हुए जागरूकता कार्यक्रमों, निबंध, भाषण, पोस्टर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांशी, सौम्या पांडेय, अयान रजा, ललिता भट्ट, आरती जोशी, रोहित, हार्दिक, अभिषेक, तनिष्का आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद:
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट, APD विमी जोशी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.