Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत जिले में 23 जनवरी के 4 दिन बाद बारिश होने से मौसम खुशगवार  

देवभूमि टुडे

चंपावत। 23 जनवरी के 4 दिन बाद आज 27 जनवरी को दुबारा बारिश हुई। मंगलवार शाम हुई ये बारिश मौसम से लेकर खेत, जल संरक्षण से जंगल बचाने के लिए मुफीद है।

बारिश होने से किसानों सहित तमाम लोगों को राहत मिली। बारिश से तापमान में भी कमी आई है। चंपावत में 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में  आर्ट कमी से ठंड बढ़ी। कई जगह लोग आग सेंकते रहे।

चंपावत मोटर स्टेशन में रात 7 बजे मौसम का मिजाज।

चंपावत जिले में 23 जनवरी को हुई बारिश की मात्रा:

चंपावत: 35.00 MM

लोहाघाट: 10.50 MM

पाटी :10.00 MM

टनकपुर: 7.40 MM

बनबसा : 3.00 MM




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.