Monday Apr 20, 2026

कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन ने ATS का विरोध क्रिया

बंद व चक्का जाम की चेतावनी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में टैक्सी यूनियन महासंघ ने ATS (आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) को लेकर नाराज़गी जताई। टनकपुर में आज 27 जनवरी को हुई कुमाऊं मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिन जिलों में ATS कार्यालय नहीं हैं, वहां के टैक्सी व अन्य व्यावसायिक वाहनों को 2 से 400 किमी दूर जाकर वाहनों की फिटनेस करानी पड़ रही है। इससे न केवल समय और धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि रोज़गार पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

 

महासंघ ने कहा कि कुमाऊं मंडल में करीब 35 हजार टैक्सी वाहन संचालित हैं और करीब 1 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन कारोबार से जुड़े हैं। सरकार की इस नीति में संशोधन नहीं होने पर महासंघ ने बंद और चक्का जाम करने का ऐलान किया। बैठक में कुमाऊं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, टनकपुर के अध्यक्ष मदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं टैक्सी चालक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.