Saturday Sep 19, 2026

पैदल आवाजाही से निजात के अलावा वक्त की बचत और अन्य तरह की परेशानियों से मिलेगी राहत

3 दर्जा मंत्रियों सहित कुल 8 प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के 8 सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बस उपलब्ध कराई गई है। डीएम मनीष कुमार ने विद्यावाहिनी कार्यक्रम के अंतर्गत खनन न्यास मद से ये बसें मुहैय्या कराई हैं। आज 27 जुलाई को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय व उत्तराखंड चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना, उत्तराखंड पर्यटन विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बगौली, लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, ठांठा के ग्राम प्रधान मोहित पाठक, जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी ने इन स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। इन बसों से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं को पैदल आवाजाही करने से निजात मिलेगी। इस कारण उनके वक्त की बचत और अन्य तरह की परेशानी से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सीईओ मान सिंह, चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी, जीवन कलौनी के अलावा कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

स्कूल बस में सवार छात्राएं।

इन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा:

1.सल्ली-सायली क्षेत्र के बच्चे जीआईसी धौन।

2.बिरगुल एवं गोली गांव से जीआईसी भिंगराड़ा के लिए दो बसें।

3.लोहाघाट विकासखंड के डुंगरालेटी एवं जमरसौ क्षेत्र से जीआईसी मडलक के लिए दो बसें।

4.नौलापानी क्षेत्र से जीआईसी अमोड़ी के लिए।

5.बुड़म एवं सुकनी क्षेत्र से जीआईसी तालियाबांज के लिए दो बसें।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.