चंपावत जिले के 8 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में 81.05% परीक्षार्थी पास
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के अटल उत्कृष्ट GIC का इंटर बोर्ड परीक्षाफल निराशाजनक रहा। CBSE परीक्षा में चंपावत में महज 67.11% परीक्षार्थी पास हुए। 149 परीक्षार्थियों में से 100 ही उत्तीर्ण हुए हैं।
जिले में संचालित 8 विद्यालयों के 533 छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दीं थी। इनमें से 432 छात्र-छात्राएं (81.05%) पास हुए। जबकि 88 छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट मिली। मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह का कहना है कि परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
चौड़ामेहता व पुल्ला GIC का 100% रहा रिजल्ट:
खराब परीक्षा परिणाम के बीच 2 स्कूल ऐसे भी हैं, जिनका प्रदर्शन उम्मीद जताता है। दोनों स्कूल दूरदराज के हैं। पाटी ब्लॉक का अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ामेहता (रीठा साहिब) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विमल सिंह ने बताया कि इंटर में शामिल कुल 26 छात्र-छात्राओं में से 21 प्रथम और 5 द्वितीय श्रेणी पास हुए। इसके अलावा लोहाघाट ब्लॉक के GIC पुलहिंडोला का परीक्षा परिणाम भी 100% रहा।
रीठा साहिब के शीर्ष तीन छात्र:
राजकुंवर सिंह: 79.4%
योगिता: 74%
मनीषा जोशी: 73.8%



© 2026. All Rights Reserved.