Wednesday Feb 4, 2026

पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने टनकपुर के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अमर सिंह को ट्राफी एवं 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्कृष्ट, साहसिक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए फायर स्टेशन टनकपुर को उत्तराखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ फायर स्टेशन घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस को हुए सम्मान समारोह में फायर स्टेशन के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अमर सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया गया। पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने अधिकारी को ट्राफी एवं 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अमर सिंह अधिकारी को देहरादून में पुरस्कृत करते पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ।

फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने वर्षभर अग्निशमन, आपातकालीन राहत एवं जीवनरक्षा सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेकों लोगों की जान बचाई। इसके अलावा करोड़ों की संपत्ति को आग व आपदाओं से बचाया। इस उपलब्धि पर SP अजय गणपति ने फायर स्टेशन टनकपुर की टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण व साहस के साथ जनसेवा की अपेक्षा जताई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.