Saturday Sep 19, 2026

वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी और म्यूजिकल कुर्सी सहित कई खेल हुए

ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस पर SSB के DG संजय सिंघल के संबोधन को सुनाया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB में गणतंत्र दिवस पर वाहिनी के कार्मिकों को विगत्त वर्ष में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व 77वें गणतंत्र दिवस पर पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने वाहिनी मुख्यालय और सभी सीमा चौकी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जवानों को SSB के महानिदेशक संजय सिंघल के संबोधन को पढ़कर सुनाया गया। देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए आजादी में उनके योगदानों को याद किया गया।

अधिकारियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी और म्यूजिकल कुर्सी सहित कई खेल भी हुए। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल हुई 5वीं वाहिनी के एक प्लाटून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, करन चौहान, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार व वाहिनी के सभी बल कार्मिक मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.