Wednesday Feb 4, 2026

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में फोर्ती और बनीगांव में चला अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने ग्राम पंचायत फोर्ती और बनीगांव में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की, पर्चे बांटे और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। फर्त्याल ने श्रमिकों से कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से गारंटी शब्द हटाकर मोदी सरकार योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजिविका मिशन (ग्रामीण) कर दिया है। साथ है ग्रामीणों का काम वा मौलिक अधिकार भी छीना जा रहा है। 

अब श्रमिकों को काम कहा और कैसे मिलेगा, यह सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है, जो योजना की मूल भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बदलाव का पुरजोर विरोध कर रही है। जब तक योजना को उसके मूल रूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा। इस मौके पर देवकी देवी,यशोधरा देवी,विमला देवी,जानकी देवी, कमला देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, ग्राम प्रधान बलाई जीवन सिंह बिष्ट,अंशुल अधिकारी आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.