Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के पास कार खाई में लुढ़की

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के पास एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक NH पर सूखीढांग  से कुछ दूर अमरुबैंड पर कल 26 जनवरी की रात एक कार (UP 32PL 8007) बेकाबू होकर खाई में लुढ़क गई। कार में सवार 7 लोगों में से 4 जख्मी हो गए। देशदीपक भार्गव (40), दर्शिका सिंह वर्मा (16) को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पीलम सिंह (39) और सज्जन उर्फ रिंकू (25) सभी सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी घायल हो गए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.