Sunday Mar 22, 2026

लोहाघाट के दीपक चंद्र जोशी की कठौती क्षेत्र में खाई में गिरने से मौत

टनकपुर अस्पताल पहुंचने से पूर्व दीपक चंद्र जोशी ने दम तोड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के डाडा क्षेत्र में कठौती में गहरी खाई में गिरने से लोहाघाट के एक युवक की मौके पर मौत हो गई। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

लोहाघाट का दीपक चंद्र जोशी बुड़म क्षेत्र में किसी निर्माण कंपनी में कार्यरत थे। बुड़म पुलिस चौकी के मुताबिक कल 26 जनवरी दोपहर दीपक चंद्र जोशी काम के सिलसिले में कठौती क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान पैराफिट पर बैठने के दौरान हुआ संतुलन बिगड़ गया और एकाएक करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गए।

दीपक चंद्र जोशी। (फाइल फोटो)

घटना की भनक लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। सूखीढांग क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी ने बताया कि एंबुलेंस के जरिए टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व दीपक चंद्र जोशी ने दम तोड़ दिया। पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.