Tuesday Dec 16, 2025

सड़क के सर्वे के दौरान पांव रपटने से खाई में गिरे बुड़म के ग्राम प्रधान त्रिलोक राम 

टनकपुर उप जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। खाई में गिरने से एक ग्राम प्रधान चोटिल हो गए। बुड़म के घायल प्रधान का टनकपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।                                

 

जानकारी के मुताबिक आज 6 नवंबर की शाम बुड़म के ग्राम प्रधान त्रिलोक राम (32) पुत्र जगदीश राम गांव की सड़क के सर्वे के लिए सर्वे की टीम के साथ गए हुए थे। इसी दौरान पांव रपटने से वे सीधे खाई में जा गिरे। बुरी तरह चोटिल ग्राम प्रधान को आननफानन में ग्रामीण आपात चिकिसा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर  उप जिला अस्पताल ले गए। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रधान के सिर पर चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.