पंचायतघर में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
ग्राम पंचायत के विकास को लेकर भी मंत्रणा हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के पास की ग्राम सभा खर्ककार्की में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। ग्राम प्रधान मीना कार्की की अध्यक्षता में पंचायत घर प्रांगण में ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह कार्की और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत शिक्षक रमेश पांडेय ने गणतंत्र दिवस पर समाज व देश के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन करने का संकल्प लेने का आहवान किया।
एकल विद्यालय व संस्कृत संभाषण कक्षा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ग्राम पंचायत के विकास के लिए कार्य योजना और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से मिलजुल कर ग्राम पंचायत का विकास करने पर मंत्रणा की।
ग्राम सभा के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को ग्राम प्रधान मीना कार्की, मुख्य अतिथि नवीन सिंह कार्की और विशिष्ट अतिथि गणों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पर्यावरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष योगदान देने वाले ग्राम सभा निवासियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चंचला कार्की के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हरिदत्त पुनेठा, सरस्वती शिशु मंदिर खर्ककार्की के पूर्व प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय के संस्कृत संभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश शक्टा, सेवानिवृत्त अभियंता जगत राम, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी सतीश शक्ता, संस्कृतिकर्मी रामलाल पटवा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कार्की सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
© 2026. All Rights Reserved.