Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन चुनाव के 71 दिन के बाद भी नहीं करा सका शपथ

देवभूमि टुडे

चंपावत। समूचा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस जोश-ओ-खरोस से मना रहा है। गणतंत्र दिवस यानि भारतीय संविधान के लागू होने का दिन। गणतंत्र में चौथे स्तंभ की भूमिका खासी अहम है, लेकिन क्या मीडिया अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही को निभा रहा है। इसकी एक बानगी यह है। चंपावत के एक मीडिया संगठन का हाल तो यह है कि वह अपने ही बनाए विधान को नहीं मान रहा है। मीडिया कर्मियों के मुद्दों को उठाना तो दूर, 71 दिन बाद खुद की शपथ भी नहीं करा पा रहा है। पिछले साल 18 नवंबर के बाद से संगठन अस्तित्व में नहीं है।

 

CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) के चुनाव 17 नवंबर 2025 को हुए थे। चंद्रबल्लभ ओली अध्यक्ष, देवेंद्र चंद देवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, हयात राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश सिंह बिष्ट महामंत्री ,शुभम गौड़ सचिव, दिनेश भट्ट कोषाध्यक्ष और मोहम्मद नवी अंसारी संयुक्त सचिव चुने गए थे। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए थे। चुनाव हुए 71 दिन बीत चुके है, लेकिन संगठन की शपथ लटकी है। शपथ नहीं हो पाने का कोई कारण पता नहीं चल सका है। कारण चाहे जो भी हो, शपथ में हो रही देरी से संगठन का काम जरूर प्रभावित हो रहा है।

कई मीडिया कर्मियों का कहना है कि पत्रकारों के एक प्रमुख संगठन के इस तरह से निष्क्रियता व गैर जिम्मेदार होने से न केवल उसकी छवि पर असर पड़ा है, बल्कि ये उदासीनता पत्रकारों के मुद्दों को भी नैपथ्य में डाल रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.