मुख्य अतिथि BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया
टनकपुर में हुए खिताबी मुकाबले में गांधी ग्राउंड को 22 रन से शिकस्त दी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नशामुक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नायकगोठ को मिला। खिताबी मुकाबले में उसने गांधी ग्राउंड को 22 रन से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक, विशिष्ट अतिथि आमाबाग की ग्राम प्रधान ललिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर चंद, भूपेंद्र शाही ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि दीप चंद्र पाठक ने सभी युवा साथियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही सभी से नशे से दूर रहने के साथ खेलों में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का आग्रह किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नायकगोठ ने निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी ग्राउंड की टीम 88 रन ही बना सकी। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सागर मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज बने। जबकि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भानु मठपाल रहे।

टनकपुर आमबाग ककरालीगेट नवयुवक मंगलदल के द्वारा नशामुक्ति के लिए आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, प्रधान ललिता देवी, भुवन सिंह कठायत, MDM स्कूल के प्रबंधक धीरेंद्र चंद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, पूरन सिंह मेहर, पुष्कर चंद, आमबाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त जोशी, गणेश कुंवर, शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मन्नू गुप्ता आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
आयोजन समिति अध्यक्ष विशाल सामंत, नरेश सिंह, बलदेव सिंह, राहुल राणा, आयुष ठगुना, अभिजीत सामंत, हिम्मू, ऋषि सामंत, सुशांत बिष्ट, सुमित जोशी आदि ने सभी का आभार जताया।


© 2026. All Rights Reserved.