Wednesday Feb 4, 2026

खेतीखान, धूरा और टनकपुर में गणतंत्र दिवस में फहराया तिरंगा

सेनानियों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देवभूमि टुडे

चंपावत/खेतीखान/टनकपुर। 77वें गणतंत्र दिवस पर सेनानियों की धरती में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही देश की आजादी के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी गई।

सात (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी, बची सिंह राना, जयदत्त चौड़ाकोटी, चूणामणी जोशी और चिंतामणी जोशी) सेनानियों की धरती सूखीढांग धूरा क्षेत्र में तिरंगा फहराया गया।

टनकपुर में गणतंत्र समारोह।

टनकपुर में तिरंगा फहराने के बाद सेनानी पंडित पूर्णानंद जोशी की प्रतिमा में मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, सेनानी पुत्र मोहन जोशी आदि ने माल्यार्पण किया।

वहीं काली कुमाऊं के शेर पंडित हर्षदेव ओली के गृह क्षेत्र खेतीखान के इंद्रा पार्क में राष्ट्र धवज फहराया गया। चारों सेनानी हर्षदेव ओली, पूर्णानंद जोशी, दयाराम ओली, दुर्गादत्त ओली की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। खेतीखान में हुए गणतंत्र समारोह में वयोवृद्ध शिक्षाविद चिरंजीलाल वर्मा, सेनानी उत्तराधिकारी राजेश ओली, पंकज ओली, लोकेश ओली, पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख गोपाल मनराल आदि मौजूद थे।

खेतीखान गणतंत्र समारोह ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.