Wednesday Feb 4, 2026

पुलिस लाइन में DM मनीष कुमार ने  ध्वजारोहण किया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया परेड में  ITBP, SSB और NCC पहले तीन स्थान पर

देवभूमि टुडे

चंपावत। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया। DM मनीष कुमार ने ध्वजारोहण करने के साथ ही अधिकारी- कार्मिकों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने पुलिस बैंड के साथ आकर्षक परेड निकालते हुए सलामी दी। साथ ही स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में ITBP, SSB, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, NCC, पुलिस संचार शाखा, अग्निशमन एवं आपात सेवा, डायल-112, इंटरसेप्टर एवं SDRF के दल शामिल थे। परेड में प्रथम स्थान ITBP, द्वितीय स्थान SSB और तृतीय स्थान NCC को मिला।

इस अवसर पर DM ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक चेतन रावत, निरीक्षक हयात सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह, उप निरीक्षक गणेश भट्ट, मनीष खत्री, ललित पांडेय, सुमन पंत, अपर उप निरीक्षक मनोहर रावत, प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, त्रिभुवन सिंह, मनीष यादव, बलदेव कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।DM ने शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिल आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को देश पूर्ण गणतंत्र बना। ये दिन हमें कर्तव्यों और दायित्वों की याद दिलाता है। DM ने कहा कि हमें देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

कवियत्री सोनिया आर्या के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय,  विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SP अजय गणपति सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान, भूतपूर्व सैनिक तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.