Sunday Mar 22, 2026

चंपावत में पुलिस विभाग ने उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस 

देवभूमि टुडे

चंपावत। 77वां गणतंत्र दिवस चंपावत जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस कार्यालय में राष्ट्रगान की मधुर धुन एवं सलामी के साथ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने संविधान की प्रस्तावना को संकल्प/शपथ के रूप में पढ़कर अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। 

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारी-कर्मचारी।

कार्यक्रम के दौरान SP ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न पदकों, सम्मान चिह्नों एवं मेडल से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने पुलिस कार्यालय  में और संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। 

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारी-कर्मचारी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.