Wednesday Feb 4, 2026

DM मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया

सेनानियों व उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

जिलेभर में हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सोमवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। DM मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। संविधान के उद्देशिका की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने स्वच्छता मानकों को और सुदृढ करने, कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा जनता को “जनार्दन” मानकर संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। GGIC की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी विचार रखे। DM ने गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मड़ पसौली के शंकर पांडेय को सम्मानित किया। इसके अलावा GGIC की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को भी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

चंपावत तहसील में गणतंत्र दिवस पर मौजूद अधिकारी-कार्मिक।

चंपावत तहसील में गणतंत्र दिवस पर मौजूद अधिकारी-कार्मिक।

 

प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जिला अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सावित्री राय, कंचन जोशी, नीमा भट्ट, भावना जीना, ज्योति बोहरा, प्रवीण भट्ट, रवि भट्ट एवं खड़क सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, CMO डॉ. देवेश चौहान, CVO डॉ.वसुंधरा गर्ब्याल, APD विम्मी जोशी, CEO मेहरबान सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

चंपावत तहसील परिसर में SDM अनुराग आर्या ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में उप निबंधक अंजलि पांडेय, तहसीलदार ब्रज मोहन आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम टम्टा, नेटवर्क इंजिनियर स्वान शुभम खर्कवाल, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश फर्ताल, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक पवन जुकरिया, जीवन सिंह रिंगवाल, जीवन भट्ट, चंद्रशेखर पंत, मोनिका कन्नौजिया, प्रकाश कुंवर, भुवन मेहता, सुरेश राम, रेखा चौधरी, हिना, साहिबा, सुरेश भट्ट, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। SIR अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए SDM अनुराग आर्या ने DEO उमा टम्टा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टनकपुर तहसील में तहसीलदार जगदीश नेगी ने ध्वजारोहण किया।

उम्दा काम के लिए सम्मानित करते DM मनीष कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.