Wednesday Feb 4, 2026

गणतंत्र दिवस पर चंपावत जिले की शराब की सभी 15 दुकाने बंद रहेंगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल चंपावत जिले में शराब की दुकाने बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी आएएल शाह ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जिले की देशी-विदेशी की कुल 15 दुकानें बंद रहेंगी। आज रात इन सभी दुकानों को सील कर दिया गया।

जिला आबकारी अधिकारी आएएल शाह।

 

 

आदेश के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की थोक एवं फुटकर बिक्री की दुकानें, बार, सैन्य कैंटीन और अन्य सभी अनुज्ञापित प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.