Wednesday Feb 4, 2026

योग की कक्षाओं को विस्तार देने पर जोर दिया

चंद्रशेखर फुलारा को जिला युवा प्रभारी बनाया गया

पंतजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की बैठक में हुए कई निर्णय

देवभूमि टुडे

चंपावत। पंतजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच ने योग की कक्षाओं को विस्तार देने पर जोर दिया। चंपावत के ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय में आज 25 जनवरी को जिला प्रभारी लोकमणि पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से सहयोग शिक्षक बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।  

राजेंद्र गहतोड़ी ने हरिद्वार में 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जिला व तहसील प्रभारियों की बैठक में लिए निर्णय व मंथन की जानकारी दी। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व उपभोग के लिए प्रेरित करने, जिला व तहसील कार्यकारिणी की सक्रियता बढ़ाना,भारतीय शिक्षा बोर्ड में प्राइवेट स्कूलों को जोड़ने के लिए प्रयास करने पर चर्चा की गई।

जिला युवा प्रभारी चंद्र प्रकाश पुनेठा के प्रांतीय कार्यकारिणी में जाने के बाद सह प्रभारी चंद्रशेखर फुलारा को जिला युवा प्रभारी बनाया गया। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सह प्रभारी की जिम्मेदारी रोहन पंगरिया को दी गई है। बैठक में हृद‌यांश जोशी, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, मोहन गिरि, चंद्र प्रकाश पुनेठा, दया कृष्ण जोशी, अशोक कुमार बिष्ट, चंद्रशेखर फुलारा, जनार्दन चिल्कोटी, राजेंद्र गहतोड़, रोहन पंगरिया, सचिन बोहरा आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.