'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में SSB की वाइब्रेंट गांव योजना के तहत पासम में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
देवभूमि टुडे
चंपावत। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 19 से 26 जनवरी तक द्वितीय चरण में भारत सरकार की वाइब्रेंट गांव योजना के अंतर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम हुए। इस मौके पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गान किया गया और स्थानीय ग्रामीणों ने भारत माता की शपथ भी ली।


वाइब्रेंट गांव पाशम के पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. जितेंद्र खर्कवाल ने 17 मवेशियों का इलाज किया गया। SSB ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में पशुओं की सेहत जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। स्वस्थ्य जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन की जानकारी दी। शिविर से लाभांवित ग्रामीणों ने इस पहल के लिए SSB का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान SSB के कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.