36वीं वाहिनी में फिट इंडिया अभियान के तहत ITBP की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी में हुआ कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। फिट इंडिया अभियान के तहत ITBP की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी में कार्यक्रम हुआ। कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी के सभी पदाधिकारी और जवान उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर साइकिलिंग के साथ-साथ आयोजित योगा और जुम्बा सत्र में जवानों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक और मानसिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि फिटनेस न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए भी महत्वपूर्ण है। जवानों को नियमित व्यायाम करने और फिट रहने की सलाह दी। उन्होंने कार्यक्रम में वाहिनी के पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.