कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोल्ज्यू मंदिर में मौन उपवास रख शंकराचार्य के साथ अभद्रता का विरोध किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 25 जनवरी को इंसाफ के धाम चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर में मौन उपवास रखा। पार्टी जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में उपवास में बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने धर्मनगरी में शंकराचार्य और बटुकों के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू हिमायती होने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद संतों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। शंकाराचार्य के साथ हुई बदसलूकी से भाजपा का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है। वक्ताओं ने उप सरकार से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद से माफी मांगने की मांग की। संजय सिंह, राम सिंह, नाथ सिंह बोहरा, दीपक सिंह रंसवाल, योगेश बोहरा, भुवन जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, अंशु, योगेश बोहरा, विजय सिंह कार्की, विमल पांडेय, संदीप रावत, करन आदि कार्यकर्ताओं ने इंसाफ के मंदिर में उपवास किया।
© 2026. All Rights Reserved.