DM मनीष कुमार ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला क्षेत्र में मरम्मत के काम का निरीक्षण किया
निर्माण कार्य के दौरान यातायात संचालन में न हो दिक्कत
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में चल रही मरम्मत एवं चौड़ीकरण के काम की प्रगति का DM मनीष कुमार ने आज 25 जनवरी की शाम को Ground ZERO पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने हिल साइड और डाउन साइड की कटिंग के काम को समय पर पूरा करने को कहा। नीचे की ओर कटिंग के काम की गति बढ़ाने और पहाड़ से निकलने वाली अतिरिक्त मिट्टी को तुरंत हटाने की हिदायत दी। कहा कि हिल साइड पर निर्मित किए जा रहे 7 बेंचों के निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।




DM ने अधिकारियों को बचा हुआ काम निर्धारित समयसीमा के भीतर तकनीकी मानकों और सुरक्षित कार्य प्रणाली के साथ करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेत, सुरक्षा बैरिकेडिंग, कार्यस्थल पर सुरक्षित दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने सहित सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.