Saturday Sep 19, 2026

पीएमश्री योजना के अंतर्गत कक्षा 8 एवं कक्षा 10 के मेधावी बच्चों का अंर्तराज्यीय भ्रमण

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। आज 25 जनवरी को पीएमश्री योजना के अंतर्गत कक्षा 8 एवं कक्षा 10 के 50 से अधिक मेधावी बच्चों को अंर्तराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजस्थान के लिए रवाना किया गया।

इन बच्चों को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षाधिकारी प्रारभिक शिक्षा मान सिंह, सहायक लेखाधिकारी नंदन सिंह कार्की, जिला समन्वयक (पीएम श्री विद्यालय) मनीष कुमार मौर्य, जिला समन्वयक, प्रभात पाण्डेय, ललित मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट, मंजुल तिवारी एवं आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.