Sunday Mar 22, 2026

टनकपुर उप जिला अस्पताल में हुआ इलाज 
दो माह में 17 बार मधुमक्खियां 45 लोगों को काट चुकी 
देवभूमि टुडे 
चंपावत/टनकपुर। मधुमक्खियों का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी दहशत का आलम यह कि बीते दो माह में 17 बार मधुमक्खियों हमला कर चुकी है।और इन हमलों में अब 45 लोगों को काट चुकी है। आज 6 नवंबर को मधुमक्खियों ने एक किशोर को काट दिया। उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद किशोर को छुट्टी दे दी गई। 
 

जानकारी के मुताबिक आज 6 नवंबर के पूर्वान्ह टनकपुर के बिचई निवासी भास्कर जोशी (16) दूध लेकर टनकपुर आ रहा था। तभी मनिहारगोठ के निकट किशोर पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि किशोर के सिर और मुंह में मधुमक्खियों ने डंक मार दिए थे, किशोर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.