Wednesday Feb 4, 2026

NHPC के GM ऋषि चरण आर्य ने किए पूर्णागिरि देवी दर्शन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने चुनरी ओढ़ाकर व पूर्णागिरि का चित्र भेंट कर किया स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तराखंड के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर करने में NHPC CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) कोष से मदद करेगा। बृहस्पतिवार को मां पूर्णागिरि देवी धाम के दर्शन के बाद NHPC की टनकपुर परियोजना के  महाप्रबंधक ऋषि चरण आर्य ने ये बात मंदिर समिति के अध्यक्ष से कही।

NHPC के GM ऋषि चरण आर्य का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत करते मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी।

मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु अब बारोमास आते हैं। ऐसे में उनके लिए सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बनी हुई है। इन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति में अब NHPC भी सहयोग करेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने NHPC के महाप्रबंधक ऋषि चरण आर्य का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही पूर्णागिरि देवी का चित्र भी भेंट किया गया। पूर्णागिरि धाम और देवी मां के मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.