Wednesday Feb 4, 2026

हिमवत्स संस्था व बाल विकास विभाग ने चंपावत में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया बेटियों का जन्मोत्सव कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग व हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास पर्यावरण संरक्षण समिति) के सहयोग से डड़ाबिष्ट में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट व हिमवत्स संस्थान के प्रतिनिधि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. बीसी जोशी ने बालिकाओं के अनुपात को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी के साथ कई अहम सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में हिमवत्स संस्था की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता तथा बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ब्रहकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहिन ज्योति ने पुरस्कृत किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशा सग्टा, क्षेत्रीय सुपरवाईजर पुष्पा चैधरी, हरिप्रिया, राष्ट्रीय पोषण मिशन के कमल जोशी, मिशन शक्ति सपना पुनेठा व हिमवत्स संस्थान के कार्मिक व ग्रामीण मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.